Chamba: रुस्तम-ए-हिमाचल का राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा धमाका, 15 दिनों में 2 मैडल जीतकर बढ़ाया देवभूमि का मान

Edited By Vijay, Updated: 12 Apr, 2026 04:35 PM

wrestler sumit thakur

देवभूमि हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के चुराह क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले युवा पहलवान सुमित ठाकुर ने राष्ट्रीय कुश्ती के मंच पर हिमाचल का नाम रोशन किया है।

तीसा (सुभानदीन): देवभूमि हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के चुराह क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले युवा पहलवान सुमित ठाकुर ने राष्ट्रीय कुश्ती के मंच पर हिमाचल का नाम रोशन किया है। रुस्तम-ए-हिमाचल और व्हाइट पैंथर के नाम से मशहूर सुमित ने महज 15 दिनों के भीतर दो बड़े राष्ट्रीय पदक जीतकर खेल जगत में एक कीर्तिमान स्थापित किया है।

छत्तीसगढ़ में लहराया जीत का परचम
सुमित ने हाल ही में छत्तीसगढ़ के भिलाई में आयोजित राष्ट्रीय अंडर-20 कुश्ती महासंग्राम में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया। इससे ठीक पहले, इसी राज्य में आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में उन्होंने अपनी फुर्ती और तकनीक का लोहा मनवाते हुए गोल्ड मेडल जीता था। लगातार दो बड़ी सफलताओं ने सुमित को राष्ट्रीय पटल पर एक नई पहचान दी है।

विरासत में मिली कुश्ती और कड़ा प्रशिक्षण
सुमित की सफलता के पीछे एक प्रेरणादायक कहानी है। उन्हें कुश्ती का जुनून अपने पिता और चुराह के सुप्रसिद्ध पहलवान रमेश ठाकुर से विरासत में मिला है। जहां उनके पिता आज भी मिट्टी के दंगलों में अपनी ताकत का परिचय देते हैं, वहीं बेटा आधुनिक कुश्ती के अखाड़े में बड़े-बड़े धुरंधरों को मात दे रहा है। सुमित की इस सफलता का श्रेय ऊना स्पोर्ट्स हॉस्टल में मिले कड़े प्रशिक्षण और उनके पिता के सटीक मार्गदर्शन को जाता है। उन्होंने संसाधनों के अभाव को कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया, बल्कि अपनी मेहनत से इसे एक ताकत में बदल दिया।

युवाओं के लिए बने मिसाल
सुमित ठाकुर की यह उपलब्धि उन हजारों युवाओं के लिए एक मिसाल है जो संसाधनों की कमी का हवाला देकर अपने सपनों से समझौता कर लेते हैं। चुराह जैसे दूरदराज क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाने वाले सुमित यह साबित कर चुके हैं कि यदि संकल्प दृढ़ हो और माता-पिता का आशीर्वाद साथ हो, तो कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता।

चम्बा जिला में जश्न का माहौल
सुमित की इस जीत पर समूचे चम्बा जिले और चुराह क्षेत्र में खुशी की लहर है। कुश्ती प्रेमियों का मानना है कि व्हाइट पैंथर सुमित ठाकुर की यह तो बस शुरूआत है। उनकी प्रतिभा और समर्पण को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश का नाम गर्व से ऊंचा करेंगे।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!