बस में सवार यात्री के पैसों पर हाथ साफ करतीं 3 महिलाएं गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 24 Aug, 2019 08:27 PM

women arrest

शनिवार दोपहर बाद ठाकुरद्वारा चौक पर लोगों ने 3 महिलाओं को चोरी करते हुए पकड़ा और चौक पर स्थित पुलिस पोस्ट में बंद कर दिया। चौक पर मौजूद लोगों ने बताया कि 3 महिलाएं जोकि महाराष्ट्र की रहने वाली हैं....

मारंडा (पवनेश): शनिवार दोपहर बाद ठाकुरद्वारा चौक पर लोगों ने 3 महिलाओं को चोरी करते हुए पकड़ा और चौक पर स्थित पुलिस पोस्ट में बंद कर दिया। चौक पर मौजूद लोगों ने बताया कि 3 महिलाएं जोकि महाराष्ट्र की रहने वाली हैं, ठाकुरद्वारा में एक निजी बस से उतरीं तो उसमें बैठी एक अन्य महिला ने उन 3 महिलाओं में से एक को थप्पड़ जड़ दिया और उस महिला ने बस में ही पैसे फैंक दिए जोकि 50 हजार के करीब बताए जा रहे हैं। इसके बाद तीनों महिलाओं को बस से उतरते ही लोगों ने पकड़ लिया और चौक पर खड़े पुलिस कर्मी प्रीतम चंद के हवाले कर दिया।
PunjabKesari, Thief Women Image

पति के इलाज के लिए अस्पताल जा रही थी महिला

इस पर प्रीतम चंद ने भवारना थाना को फोन पर सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त तीनों महिलाओं को पूछताछ के लिए थाना ले गई। बताया जा रहा है कि जिस महिला के इन महिलाओं ने पैसे चुराए थे, उसका पति बीमार था और वह उसके इलाज के लिए बस में अस्पताल जा रही थी और वह सीधी उसी बस में बैठ कर आगे चली गई। इन तीनों महिलाओं के नाम रेखा राम कांवले, सरोदे नेत लाल उमे व लक्ष्मीबाई परागलाल इन्चुरकर महाराष्ट्र हैं और इन महिलाओं के साथ एक छोटा बच्चा भी है, जिसे वे अपनी बहन का बता रही थीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!