पति को भेजा बाजार, फिर पत्नी ने उठा लिया खौफनाक कदम...वापस लौटा तो कमरे का नजारा देख उड़े होश

Edited By Swati Sharma, Updated: 21 Aug, 2026 12:01 PM

woman dies in mandi

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में चैलचौक में बिहार की रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने देर रात अपने क्वार्टर में चुन्नी का फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मनीषा खातून पत्नी मुश्ताकुल अली, निवासी गांव नारायणपुर, जिला भागलपुर, बिहार के...

Mandi News (योगिन्द्र) : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में चैलचौक में बिहार की रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने देर रात अपने क्वार्टर में चुन्नी का फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मनीषा खातून पत्नी मुश्ताकुल अली, निवासी गांव नारायणपुर, जिला भागलपुर, बिहार के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मनीषा खातून अपने पति के साथ चैलचौक में रह रही थी। उसका पति चैलचौक में एक दुकान पर दर्जी का काम करता है और उनका क्वार्टर दुकान से कुछ ही दूरी पर स्थित है। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ समय पहले मनीषा ने अपने बेटे के लिए पति से खाने के लिए टॉफियां मंगवाई थीं।

वहीं, पति जब दुकान से टॉफियां लेकर क्वार्टर पहुंचा और कमरे के अंदर गया तो उसने अपनी पत्नी को फंदे से लटका हुआ देखा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!