पुलिस ने 28.27 ग्राम चरस के साथ दबोची महिला

Edited By Vijay, Updated: 15 Feb, 2021 12:03 AM

woman arrested with hashish

ठाकुरद्वारा पुलिस ने गश्त के दौरान मंड क्षेत्र के गांव भुम्बला निवासी एक महिला से 28.27 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया है। ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी के प्रभारी रूप सिंह ने बताया कि हैड कांस्टेबल विपिन कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल सुमित कुमार,...

डमटाल (सिमरन): ठाकुरद्वारा पुलिस ने गश्त के दौरान मंड क्षेत्र के गांव भुम्बला निवासी एक महिला से 28.27 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया है। ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी के प्रभारी रूप सिंह ने बताया कि हैड कांस्टेबल विपिन कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल सुमित कुमार, गृहरक्षक रशपाल सिंह व महिला आरक्षी अंबिका रूटीन गश्त पर थे।

उसी दौरान गांव भुम्बला के नजदीक एक महिला पुलिस टीम को देखकर पीछे की ओर भागने लगी। महिला की हरकतों पर शक होने पर महिला आरक्षी ने उसे रोककर तलाशी ली। इस दौरान महिला से चरस की खेप बरामद की गई। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी लाया गया है। थाना प्रभारी इंदौरा सुरिंदर धीमान ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान राखी पत्नी मनुईल मसीह निवासी भुंबला के रूप में हुई है। महिला के खिलाफ  ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!