Edited By Vijay, Updated: 30 Mar, 2023 12:31 AM

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में हुई पेपर लीक मामले में विजिलैंस ने अभी तक 14 गिरफ्तारियां की हैं, वहीं ओएमआर शीट छेड़छाड़ मामले में चपड़ासी को गिरफ्तार किया गया है। विजिलैंस की एएसपी रेणू शर्मा ने बताया कि मंगलवार को ड्राइंग मास्टर भर्ती मामले...
हमीरपुर (अनिल): हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में हुई पेपर लीक मामले में विजिलैंस ने अभी तक 14 गिरफ्तारियां की हैं, वहीं ओएमआर शीट छेड़छाड़ मामले में चपड़ासी को गिरफ्तार किया गया है। विजिलैंस की एएसपी रेणू शर्मा ने बताया कि मंगलवार को ड्राइंग मास्टर भर्ती मामले में विजिलैंस द्वारा गिरफ्तार की गई बिलासपुर की सुनीता को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने महिला को 31 मार्च तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है। विजिलैंस ने भंग कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय से भर्तियों का रिकाॅर्ड मांगा था उसे भी ओएसडी अनुपम कुमार ने विजिलैंस को उपलब्ध करवा दिया है। विजिलैंस ने लगभग 22 पोस्टकोड के तहत पेपर लीक मामले में जांच कर दी है, जिसका रिकॉर्ड तैयार कर लिया गया है। अब आने वाले दिनों में विजिलैंस इन पोस्टकोड के तहत संलिप्त लोगों की गिरफ्तारियां करेगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here