Kangra: कहासुनी के बीच पत्नी ने दिया धक्का, डंगे से नीचे गिरा बुजुर्ग...टांडा अस्पताल में तोड़ा दम

Edited By Vijay, Updated: 27 May, 2026 07:13 PM

wife pushes elderly man dies after falling down

हमीरपुर जिला के सुजानपुर थाना क्षेत्र में पत्नी द्वारा धक्का दिए जाने के बाद गिरकर घायल हुए 84 वर्षीय बुजुर्ग की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

कांगड़ा (कालड़ा): हमीरपुर जिला के सुजानपुर थाना क्षेत्र में पत्नी द्वारा धक्का दिए जाने के बाद गिरकर घायल हुए 84 वर्षीय बुजुर्ग की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चकोतरा निवासी रखीराम और उनकी पत्नी प्रेमी देवी के बीच 18 मई को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान पत्नी द्वारा धक्का दिए जाने पर रखीराम असंतुलित होकर डंगे से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें पहले हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर कर लिया, लेकिन टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!