जब ऊना में कांग्रेसियों ने लगाए नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे (Video)

Edited By Ekta, Updated: 09 Nov, 2018 03:41 PM

नोटबंदी के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस द्वारा रोष प्रदर्शन किए जा रहे हैं लेकिन ऊना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने में नाकाम रही। ऊना में जिलाध्यक्ष और कार्यकारी जिलाध्यक्ष तैनात होने के कारण कांग्रेस की कलह जगजाहिर हुई है। दोनों अध्यक्ष...

ऊना (अमित): नोटबंदी के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस द्वारा रोष प्रदर्शन किए जा रहे हैं लेकिन ऊना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने में नाकाम रही। ऊना में जिलाध्यक्ष और कार्यकारी जिलाध्यक्ष तैनात होने के कारण कांग्रेस की कलह जगजाहिर हुई है। दोनों अध्यक्ष भीड़ न होने की जिम्मेवारी एक-दूसरे पर डालते नजर आए। कार्यकर्ताओं की कमी को देखते हुए जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी ने पत्रकार वार्ता कर नोटबंदी का विरोध जताया तो वहीं तय समय से दो घंटे देरी से पहुंचे कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेक शर्मा ने चंद कार्यकर्ताओं के साथ ही रोष रैली निकाली।
PunjabKesari

कांग्रेस की गुटबाजी में मोदी हुए ‘जिंदाबाद’ 
रैली में भी कांग्रेस की उस समय किरकिरी हो गई जब कार्यकर्ताओं की जुबान फिसल गई और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद का नारा लगा दिया। नरेंद्र मोदी जिंदाबाद का नारा लगते ही कार्यकर्ता एक-दूसरे के चेहरे ताकने लगे। रोष प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ न जुटा पाने के सवाल पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी ने इस कार्यक्रम का आयोजक कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेक शर्मा के होने का दावा किया। वहीं कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेक शर्मा ने खुद कहीं व्यस्त होने का बहाना लगाकर इस कार्यक्रम की जिम्मेवारी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी के होने की बात कही।  
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!