हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

Edited By Jyoti M, Updated: 06 Apr, 2026 10:51 AM

weather patterns to change again in himachal orange alert issued

हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश के बाद रविवार सुबह धूप खिलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। शिमला, कुल्लू-मनाली और लाहौल-स्पीति जैसे पहाड़ी इलाकों में सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद फिर से बादलों ने डेरा डाल लिया...

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश के बाद रविवार सुबह धूप खिलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। शिमला, कुल्लू-मनाली और लाहौल-स्पीति जैसे पहाड़ी इलाकों में सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद फिर से बादलों ने डेरा डाल लिया और कई हिस्सों में हल्की वर्षा शुरू हो गई। कुल्लू और मनाली में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे घाटी में एक बार फिर ठंडक बढ़ गई है।

तापमान के आंकड़े

वर्तमान में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तक कम चल रहा है। सबसे ठंडा स्थान: ताबो, जहाँ न्यूनतम तापमान 0.2°C रहा। सबसे गर्म स्थान ऊना, जहाँ अधिकतम तापमान 34.0°C दर्ज किया गया।

आगामी दिनों के लिए चेतावनी (अलर्ट)

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, राज्य में आने वाले दिनों में मौसम और बिगड़ सकता है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति की ऊँची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।

6 अप्रैल को मैदानी इलाकों में बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने की आशंका है। मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के लिए भारी खराब मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

9 से 11 अप्रैल को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश जारी रह सकती है, हालांकि धीरे-धीरे मौसम शुष्क होने की उम्मीद है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!