Edited By Jyoti M, Updated: 01 Apr, 2026 12:36 PM

हिमाचल प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिलेंगे। ताज़ा जानकारी के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिली रहेगी और मौसम साफ रहेगा, जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। हालांकि, कुछ ऊंचाई वाले...
हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिलेंगे। ताज़ा जानकारी के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिली रहेगी और मौसम साफ रहेगा, जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। हालांकि, कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
3 से 6 अप्रैल के बीच बिगड़ेगा मौसम
शुक्रवार (3 अप्रैल) से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 6 अप्रैल तक पूरे हिमाचल में बारिश का दौर चल सकता है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि (ओले गिरने) का येलो अलर्ट भी जारी किया है।
इन जिलों में दिखेगा असर
ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और चंबा में तेज आंधी के साथ बारिश की उम्मीद है। बाकी हिस्सों में बारिश के साथ-साथ ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। इससे पहले मंगलवार को शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा, लेकिन शाम होते-होते कुल्लू के सैंज में ओले गिरे और धर्मशाला में देर रात बारिश दर्ज की गई। 2 अप्रैल की रात से मौसम करवट लेना शुरू कर देगा, इसलिए पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।