Himachal : ITI परिसर में मिला चौकीदार का शव, मचा हड़कंप

Edited By Swati Sharma, Updated: 24 Aug, 2026 04:44 PM

watchman s body found in iti campus

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आईटीआई परिसर में 65 वर्षीय चौकीदार का शव मिला। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Una News : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आईटीआई परिसर में 65 वर्षीय चौकीदार का शव मिला। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के अंब थाना के अंतर्गत टकारला मोड़ स्थित ऑप्टेक आईटीआई परिसर का है। मृतक की पहचान धर्म चंद, पुत्र रूप चंद, निवासी धंधड़ी (अंब) के रूप में हुई है। वह लंबे समय से इसी आईटीआई में बतौर चौकीदार सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह आईटीआई परिसर में चौकीदार का शव मिला था। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है कि बुजुर्ग की मौत का कारण अचानक दिल का दौरा (हृदयाघात) पड़ना हो सकता है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!