वीरभद्र सिंह ने मनाया 86वां Birthday, केक काटकर डाली नाटी (Watch Video)

Edited By Ekta, Updated: 23 Jun, 2019 03:33 PM

हिमाचल प्रदेश के 6 बार के सीएम रहे वीरभद्र सिंह ने रविवार को अपने निवास होली लॉज में अपना 86वां जन्मदिन मनाया। उनका जन्म 23 जून 1934 को हुआ। बता दें कि वीरभद्र सिंह ने होली लॉज में परिवार और समर्थकों के साथ केक काटा। इस दौरान काफी तादाद में बधाई...

शिमला (तिलक राज): हिमाचल प्रदेश के 6 बार के सीएम रहे वीरभद्र सिंह ने रविवार को अपने निवास होली लॉज में अपना 86वां जन्मदिन मनाया। उनका जन्म 23 जून 1934 को हुआ। बता दें कि वीरभद्र सिंह ने होली लॉज में परिवार और समर्थकों के साथ केक काटा। इस दौरान काफी तादाद में बधाई देने के लिए कांग्रेस के नेता पहुंचे। इतना ही नहीं उन्होंने वाद्य-यंत्रों की धुन पर नाटी भी डाली। 
PunjabKesari

इस मौके पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने महात्मा गांधी का युग देखा है फिर जवाहरलाल नेहरू से लेकर राजीव गांधी का युग देखा है। कई बार वे हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे और केंद्र में भी मंत्री रहे। मैंने जीवन जनता की सेवा के लिए समर्पित किया। जब तक मैं जीवित हूं कांग्रेस का ही सिपाही बनकर रहूंगा। वहीं जब वीरभद्र से 7वीं बार मुख्यमंत्री बनने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरी कोई इच्छा नहीं है।
PunjabKesari

उन्होंने कांग्रेस के पुनर्गठन करने की बात करते हुए कहा कि पुराने नेताओं को मार्गदर्शन करना चाहिए लेकिन नए कार्यकर्ताओं को आगे आना चाहिए और लोकसभा चुनावों में मिली हार से हिम्मत नहीं हरनी चाहिए, बल्कि पार्टी को मजबूत करके दोबारा मैदान में उतरना होगा।
PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!