विजय पाल खाची की कांग्रेस में वापसी, निर्दलीय चुनाव लड़ने के कारण हुआ था निष्कासन

Edited By Kuldeep, Updated: 22 May, 2024 03:37 PM

vijay pal khachi returns to congress

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा व विधानसभा उपचुनावों की गर्मी बढ़ने के साथ ही राजनीतिक दल पुराने बिछड़े नेताओं व पदाधिकारियों की वापसी करा रहे हैं। साथ ही उनके निष्कासन को भी रद्द किया जा रहा है।

शिमला (भूपिन्द्र): हिमाचल प्रदेश में लोकसभा व विधानसभा उपचुनावों की गर्मी बढ़ने के साथ ही राजनीतिक दल पुराने बिछड़े नेताओं व पदाधिकारियों की वापसी करा रहे हैं। साथ ही उनके निष्कासन को भी रद्द किया जा रहा है। इस कड़ी में पार्टी ने ठियोग से वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बगावत करने तथा निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले विजय पाल खाची के निष्कासन को भी रद्द कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की सिफारिश पर कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने उनके निष्कासन को रद्द कर दिया है।

उनके निष्कासन से ठियोग विशेषकर कुमारसैन क्षेत्र में कांग्रेस को फायदा होगा। याद रहे कि गत विधानसभा चुनावों में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के कारण प्रदेश कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया था। विजय पाल खाची पूर्व मंत्री स्व. जयबिहारी लाल खाची के पुत्र हैं, जो अपने समय में पार्टी के वरिष्ठ नेता थे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!