चम्बा-साहो मार्ग पर 2 घंटे बंद रही वाहनों की आवाजाही

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 31 Jan, 2023 03:30 PM

vehicular movement remained closed for 2 hours on chamba saho road

चम्बा-साहो मार्ग दो घंटे यातायात के लिए बंद रहा। इससे वाहन चालकों व यात्रियों को मुश्किलें उठानी पड़ी। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे मछराली माता मंदिर के पास भूस्खलन होने से बंद हो गया। पहाड़ी में भूस्खलन होने से मार्ग पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गईं। इससे...

 चम्बा (रणवीर): चम्बा-साहो मार्ग दो घंटे यातायात के लिए बंद रहा। इससे वाहन चालकों व यात्रियों को मुश्किलें उठानी पड़ी। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे मछराली माता मंदिर के पास भूस्खलन होने से बंद हो गया। पहाड़ी में भूस्खलन होने से मार्ग पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गईं। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद हो गई। मार्ग बंद होने के बाद वाहनों की कतारें लग गईं। चम्बा से साहो की तरफ जाने वाली बसें अपने रूट पर नहीं पहुंच पाई। मछराली माता मंदिर से आगे यात्रियों को वाहन बदलकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही विभागीय टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद टीम ने करीब 2 घंटे में ही मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्ण रूप से बहाल कर दिया गया।

यहां हर बार बारिश के दौरान पहाड़ से चट्टाने गिरना शुरू हो जाती है जिससे लोगों को हर समय हादसे का अंदेशा बना रहता है। गनीमत रही कि जिस दौरान यहां पत्थर गिरने शुरू हुए उस दौरान स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने वाहन चालकों व पैदल आवाजाही कर रहे लोगों को सचेत किया ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। वहीं 2 घंटे मार्ग बंद होने के लिए साहो से सरकारी व निजी कामकाज के लिए चम्बा शहर आ रहे लोगों को मार्ग बहाल होने का इंतजार करना पड़ा। खासकर सरकारी कार्यालय में तैनात कर्मचारी व अन्य जरुरी कार्य से जुड़े लोग 2 घंटे देरी से अपने कार्य स्थल पर पहुंचे। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही मौके पर मशीनरी को भेजकर 2 घंटे में ही मार्ग को बहाल कर दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!