बीड़ बिलिंग में दर्दनाक हादसा : 1000 फुट गहरी खाई में गिरी वैन, 2 की मौके पर मौत

Edited By Vijay, Updated: 19 Jan, 2020 10:17 PM

van accident in beed biling

थाना बैजनाथ के अंतर्गत बीड़ बिलिंग में हुए हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैजनाथ से 8 लोग सुबह 9.30 बजे वैन (एचपी 53-2046) में बीड़ बिलिंग घूमने के लिए निकले लेकिन वापसी में शाम करीब 6 बजे उनकी वैन बिलिंग...

बैजनाथ (ब्यूरो): थाना बैजनाथ के अंतर्गत बीड़ बिलिंग में हुए हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैजनाथ से 8 लोग सुबह 9.30 बजे वैन (एचपी 53-2046) में बीड़ बिलिंग घूमने के लिए निकले लेकिन वापसी में शाम करीब 6 बजे उनकी वैन बिलिंग में अनियंत्रित होकर लगभग 1000 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिससे 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए।

मृतकों की पहचान छोटू राम (34) पुत्र चुन्नू राम निवासी गुनेहड़ तथा रितिक (15) पुत्र अशोक कुमार निवासी पंडोल रोड बैजनाथ के रूप में की गई है जबकि घायल अमन पुत्र प्रीतम, साहिल पुत्र सतीश, प्रवीण पुत्र जगदीश, सूरज पुत्र अशोक व समीर पुत्र विनोद सभी पंडोल रोड बैजनाथ के निवासी हैं तथा निखिल पुत्र बलवंत घिरथौली का निवासी है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल बैजनाथ पहुंचाया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल साहिल, अमन तथा निखिल को टांडा रैफर कर दिया गया हैं। एसडीएम छवि नांटा ने ने प्रशासन की ओर से 5000 रुपए फौरी राहत घायलों के परिजनों को दी है। बैजनाथ के डीएसपी पूर्ण चंद ने दुर्घटना की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!