अंग्रेजों की बनाई नीति पर चल रही कांग्रेस का जनता पहचान चुकी असली चेहरा : अनुराग ठाकुर

Edited By Vijay, Updated: 09 May, 2024 11:30 PM

union minister anurag thakur

कुटलैहड़ भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन वीरवार को उपमंडल मुख्यालय बंगाणा में किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल विशेष रूप से मौजूद रहे।

ऊना (ब्यूरो): कुटलैहड़ भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन वीरवार को उपमंडल मुख्यालय बंगाणा में किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल विशेष रूप से मौजूद रहे। इसी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो, पूर्व मंत्री एवं विधायक विक्रम ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती और इसी विधानसभा क्षेत्र से 4 बार के विधायक और पूर्व में मंत्री रह चुके वीरेंद्र कंवर भी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। पन्ना प्रमुख सम्मेलन के दौरान जहां पार्टी के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा उपचुनाव में काम करने के लिए उपयोगी टिप्स दिए, वहीं साथ ही कांग्रेस द्वारा पन्ना प्रमुख कार्यकर्ताओं को लेकर किए गए कटाक्ष पर भी भाजपा के नेता जमकर बरसे।

प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने इसे कांग्रेस की नकारात्मक मानसिकता बताया तो वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश पर राज करने वाले अंग्रेजों ने कांग्रेस का गठन किया था। अब हालत यह है कि अंग्रेज जा चुके हैं लेकिन कांग्रेस अभी भी उन्हीं के सिद्धांत पर बांटो और राज करो की नीति पर चल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश में तो कोई समर्थन नहीं मिल रहा अपितु पाकिस्तान में कांग्रेस के कई समर्थक सामने आने लगे हैं। भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस ने देशभर के भ्रष्टाचारियों को एकत्रित करने का काम शुरू कर दिया है लेकिन जनता कांग्रेस के असली चेहरे को पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के मतदान के बाद कांग्रेस की हताशा और निराशा अब साफ नजर आने लगी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!