अटल टनल से पाकिस्तान और चीन की सीमा तक पहुंचना हुआ आसान : मंडाविया

Edited By Vijay, Updated: 29 Jun, 2023 11:28 PM

union health minister mansukh mandaviya

अटल टनल रोहतांग मोदी सरकार की देन है। इस टनल के निर्माण से चीन और पाकिस्तान की सीमा पर पहुंचना भारत के लिए आसान हुआ है। साथ ही लाहौल घाटी भी अब 12 महीने मनाली से जुड़ी है इससे क्षेत्र की रूपरेखा बदली है।

कुल्लू/केलांग (शम्भू/ब्यूरो): अटल टनल रोहतांग मोदी सरकार की देन है। इस टनल के निर्माण से चीन और पाकिस्तान की सीमा पर पहुंचना भारत के लिए आसान हुआ है। साथ ही लाहौल घाटी भी अब 12 महीने मनाली से जुड़ी है इससे क्षेत्र की रूपरेखा बदली है। यह बात वीरवार को सिस्सु में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने विकास तीर्थ यात्रा कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने न केवल देश की राजनीति और शासन-प्रशासन की कार्यशैली को बदला, बल्कि अपने कूटनीतिक कौशल से विश्व में देश का मान भी बढ़ाया। उनके शासन में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन यह हुआ कि राष्ट्रवाद को एक नई ऊर्जा मिली और राष्ट्रभाव कहीं अधिक प्रबल हुआ। 

मनसुख मंडाविया ने अटल टनल रोहतांग का निरीक्षण भी किया तथा कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 वर्ष पूरे हो चुके हैं, यह 9 वर्ष समावेशी प्रगतिशील और सतत् विकास लाने के लिए समर्पित रहे हैं। इसके अलावा अटल टनल के माध्यम से किसानों को भी अपने कृषि उत्पाद मंडियों में पहुंचाने के लिए काफी सुविधा मिली है। मनसुख मंडाविया ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे भी केंद्र सरकार की योजनाओं का गांव-गांव जाकर प्रचार करें। संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री ने तूपचिलिंग गोंपा, छेरिंग लमका, सुरेश कुमार, राजू, रवि कुमार, पाल्मो, रीता देवी, चिमेद अंगमो से संपर्क  किया।

मनसुख मंडाविया ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में सरकार अपने सभी नागरिकों के लिए समानता और अवसरों के सृजन की अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पहले लोग अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत की बात को गंभीरता से नहीं लेते थे और कहते थे कि भारत एक गरीब देश है, लेकिन आज सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है कि भारत क्या बोल रहा है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!