Edited By Jyoti M, Updated: 07 Apr, 2026 10:16 AM

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहाँ भरमौर क्षेत्र में रावी नदी के तट पर बन रहा सियुर पुल भारी भूस्खलन की चपेट में आकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के कारण पुल का काफी सारा निर्माण सामान बहकर नदी में जा गिरा है,...
हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहाँ भरमौर क्षेत्र में रावी नदी के तट पर बन रहा सियुर पुल भारी भूस्खलन की चपेट में आकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के कारण पुल का काफी सारा निर्माण सामान बहकर नदी में जा गिरा है, जिससे लोक निर्माण विभाग (PWD) को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
यह पुल होली और भरमौर के बीच संपर्क को आसान बनाने के लिए बनाया जा रहा था। इसके टूटने से न केवल सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ है, बल्कि आसपास की दो पंचायतों के ग्रामीणों की उम्मीदों को भी बड़ा झटका लगा है, जो लंबे समय से इस सुगम रास्ते के तैयार होने का इंतजार कर रहे थे।
स्थानीय विधायक डॉ. जनक राज शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भूस्खलन इतना जोरदार था कि निर्माणाधीन ढांचे को बचाना संभव नहीं हो पाया। अब इस मार्ग पर आवाजाही बहाल करने और पुल के भविष्य को लेकर विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं।