Himachal: धुंध के कारण हिमाचल एक्सप्रैस 2 घंटे तो वंदे भारत एक घंटा लेट

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Jan, 2026 06:42 PM

una dhund express vande bharat late

जिला ऊना में घनी धुंध का असर रेल सेवाओं पर भी पड़ने लगा है। ऊना से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें देरी से आईं, जिससे यात्रियों को कड़ाके की ठंड में अनेक रेलवे स्टेशनों पर घंटों इंतजार करना पड़ा।

ऊना (मनोहर): जिला ऊना में घनी धुंध का असर रेल सेवाओं पर भी पड़ने लगा है। ऊना से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें देरी से आईं, जिससे यात्रियों को कड़ाके की ठंड में अनेक रेलवे स्टेशनों पर घंटों इंतजार करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक आज धुंध की वजह से हिमाचल एक्सप्रैस ऊना में करीब 2 घंटे देरी से पहुुंची। यूं तो यह ट्रेन ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन पर सुबह 6:40 पर पहुंचती है लेकिन बुधवार को घनी धुंध की वजह से सुबह 8:35 पर पहुंची, वहीं वंदे भारत भी ऊना में एक घंटा लेट पहुंची।

यह ट्रेन ऊना में 10:35 पर पहुंचती है लेकिन आज यह 11:35 पर पहुंची। वहीं साबरमती एक्सप्रैस ट्रेन ऊना में 51 मिनट देरी से पहुंची। यह ट्रेन साबरमती से ऊना 11:08 बजे पहुंचती है, लेकिन आज यह 11:59 पर ऊना पहुंची। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक हरिद्वार से अम्ब अंदौरा जाने वाली ट्रेन आज नंगल तक ही आई और उससे आगे नहीं बढ़ पाई। वहीं हरिद्वार के लिए चलने वाली दूसरी ट्रेन अम्ब अंदौरा रेलवे स्टेशन से ही रवाना हुई है।

जिला ऊना में बीते कुछ दिनों से लगातार पड़ रही घनी धुंध और कोहरे के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। धुंध की वजह से सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रहने से सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चल रहे हैं। आज कई क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे तक धुंध की चादर छाई रही, जिससे ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ गया है। दिन में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे लोग सर्दी से कांप रहे हैं।

मौसम विभाग के सहायक अधिकारी विनोद शर्मा के मुताबिक आज ऊना का अधिकतम तापमान 18.8 तो न्यूनतम 2.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आज ऊना में विजिबिलिटी 92 प्रतिशत दर्ज की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!