Himachal Weather: 20 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें राज्य में कब दस्तक देगा मानसून

Edited By Vijay, Updated: 14 Jun, 2026 07:28 PM

himachal weather update

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलने जा रहा है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आसमान साफ रहने और चिलचिलाती धूप खिलने से तापमान में भारी बढ़ौतरी दर्ज की गई है। मैदानी और निचले इलाकों में गर्मी ने फिर से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए...

शिमला (संतोष): हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलने जा रहा है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आसमान साफ रहने और चिलचिलाती धूप खिलने से तापमान में भारी बढ़ौतरी दर्ज की गई है। मैदानी और निचले इलाकों में गर्मी ने फिर से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेशवासियों को गर्मी का सितम झेलना पड़ सकता है। राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 4 से 8 डिग्री तक का बड़ा उछाल आने की संभावना है। रविवार के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में 5.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, ऊना जिला सबसे अधिक गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। राजधानी शिमला का तापमान भी 25.6 डिग्री तक पहुंच गया। पूरे प्रदेश में केवल मनाली ही एक ऐसा क्षेत्र रहा, जहां 2 मिलीमीटर हल्की वर्षा दर्ज की गई।

पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, तूफानी हवाओं का यैलो अलर्ट
बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने 20 जून तक प्रदेश में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान लगाया है। इसके प्रभाव से प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो जाएंगी। विभाग ने कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया है। 15 व 16 जून काे चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी चलने की चेतावनी है। 17 जून काे चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में मौसम ज्यादा खराब रहने की संभावना है। 18 जून काे चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में यैलो अलर्ट पूरी तरह प्रभावी रहेगा। 19 और 20 जून काे प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है।

20 से 25 जून के बीच दस्तक दे सकता है मानसून
भीषण गर्मी और प्री-मानसून की तूफानी हवाओं के बीच मौसम विभाग ने एक बड़ी राहत की खबर भी दी है। पूर्वानुमान के अनुसार, बहुप्रतीक्षित दक्षिण-पश्चिम मानसून 20 से 25 जून के बीच हिमाचल प्रदेश में दस्तक दे सकता है। मानसून के प्रवेश करते ही लोगों को इस चिलचिलाती गर्मी से पूरी तरह निजात मिल जाएगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!