Crime News: ऊना के टाहलीवाल में चोरों का आतंक, 2 घरों में सेंध लगाकर 32 लाख के गहने और नकदी उड़ाई

Edited By Vijay, Updated: 13 Jun, 2026 06:30 PM

jewellery and cash stolen from 2 houses

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली क्षेत्र स्थित नगर पंचायत टाहलीवाल में चोरों के आतंक से दहशत का माहौल है। यहां वार्ड नंबर-4 में अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग घरों में सेंध लगाकर करीब 32 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने और हजारों रुपए की नकदी पर हाथ साफ...

टाहलीवाल (गौतम): हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली क्षेत्र स्थित नगर पंचायत टाहलीवाल में चोरों के आतंक से दहशत का माहौल है। यहां वार्ड नंबर-4 में अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग घरों में सेंध लगाकर करीब 32 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने और हजारों रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने एक वारदात को रात के अंधेरे में तो दूसरी को दिनदहाड़े अंजाम दिया। इन दोनों वारदातों के बाद से स्थानीय लोगों में खौफ का माहौल है।

पहली वारदात वार्ड नंबर-4 निवासी निर्मल सिंह के घर शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे पेश आई। शातिर चोरों ने घर के पिछले हिस्से की लोहे की ग्रिल तोड़ी और अंदर प्रवेश कर दरवाजे की कुंडी खोल ली। इसके बाद उन्होंने कमरे में रखी पेटी के कब्जे तोड़कर करीब 25 लाख रुपए की कीमत के सोने के गहने चुरा लिए और फरार हो गए। चुराए गए आभूषणों में 2 कंप्लीट सोने के सैट, 4 सोने की चूड़ियां, 4 अंगूठियां, 2 नथें और 18 चांदी के सिक्के शामिल हैं। शातिरों ने वारदात से पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का मुंह दूसरी तरफ घुमा दिया था। हालांकि, मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे में 2 चोर पैदल आते हुए कैद हुए हैं।

शनिवार सुबह से पुलिस निर्मल सिंह के घर हुई चोरी की गुत्थी सुलझाने में ही लगी थी कि दोपहर के समय चोरों ने उसी वार्ड में दिनदहाड़े एक और घर को निशाना बना लिया। वार्ड नंबर-4 के ही निवासी जोगिन्द्र सिंह शनिवार दोपहर अपने घर को ताला लगाकर किसी रिश्तेदार से मिलने गए थे। कुछ ही समय बाद जब वे लौटे तो घर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। चोरों ने घर की पिछली दीवार फांदकर दरवाजे व ट्रंक के कब्जे तोड़ दिए थे। ट्रंक से 30 हजार रुपए की नकद राशि और 7 लाख रुपए के सोने के गहने (एक सैट, बालियां, अंगूठी व अन्य आभूषण) गायब थे।

चोरी की वारदातों में इस्तेमाल हथियार बरामद, पुलिस जांच में जुटी
इन दोनों वारदातों में चोरों ने एक ही खास तरीके का इस्तेमाल किया है। शातिरों ने ताला तोड़ने कीबजाय एक तीखे सुआनुमा  (सुई के आकार वाले बड़े औजार) हथियार का इस्तेमाल किया, जिससे बिना आवाज किए दरवाजों और पेटी/ट्रंक के कब्जे आसानी से टूट गए। पुलिस ने मौके से वह सुआनुमा हथियार भी बरामद कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही ये शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!