Edited By Swati Sharma, Updated: 31 Aug, 2026 05:24 PM

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई गई है। वहीं, इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
Una News : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई गई है। वहीं, इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, मामला पुलिस थाना टाहलीवाल का है। मृतक की पहचान मोहित कुमार, पुत्र स्वर्गीय रणधीर सिंह, निवासी वार्ड-2, बाथड़ी के रूप में हुई है। माता-पिता के देहांत के बाद वह बचपन से ही गढ़शंकर में अपने ननिहाल में रह रहा था। बताया जा रहा है कि बाथड़ी में अपनी भूमि होने के चलते वह कुछ महीने पहले ही अपने गांव लौटा था और वहां नया मकान बनाने की तैयारी कर रहा था। 29 अगस्त को परिजनों को गढ़शंकर में मोहित की मौत की सूचना मिली, जिससे क्षेत्र में शोक और सनसनी फैल गई।
वहीं, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि, युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस की टीम हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच को आगे बढ़ा रही है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें