Una : 52 करोड़ रुपए की लागत से स्वां नदी पर बन रहा त्यूड़ी-पंडोगा पुल, मार्च 2027 तक होगा तैयार

Edited By Swati Sharma, Updated: 29 Aug, 2026 05:42 PM

tyudi pandoga bridge being constructed over swan river at a cost of rs 52 crore

हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्वां नदी पर 52 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन त्यूड़ी-पंडोगा पुल क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आधा किलोमीटर से अधिक लंबाई वाला यह पुल क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी के...

Una News : हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्वां नदी पर 52 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन त्यूड़ी-पंडोगा पुल क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आधा किलोमीटर से अधिक लंबाई वाला यह पुल क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी के साथ-साथ विकास और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देने वाला साबित होगा। पुल का निर्माण मार्च 2027 तक सड़क सहित पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

त्यूड़ी-पंडोगा पुल के निर्माण से इसके आसपास की करीब 15 पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा हरोली विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ गगरेट, कुटलैहड़ और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्रों के हजारों लोगों के लिए आवागमन सुगम होगा। पुल के तैयार होने से पंडोगा और त्यूड़ी के बीच की दूरी करीब 15 किलोमीटर कम होगी, जिससे लोगों के समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। बेहतर सड़क संपर्क से क्षेत्र में रोजगार, व्यापार और अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। स्वां नदी पर बन रहा यह पुल अपने आकार और लंबाई के कारण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि होगा। हिमाचल प्रदेश का सबसे लंबा रामपुर पुल भी हरोली विधानसभा क्षेत्र में ही स्थित है और त्यूड़ी-पंडोगा पुल के निर्माण के बाद यह भी लंबाई और महत्व के लिहाज से नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। पुल के निर्माण से लंबे समय से बरकरार लोगों की आवाजाही की समस्या का स्थायी समाधान होगा।

'यह केवल एक पुल का निर्माण नहीं, बल्कि...'

पुल में कुल 13 स्पैन लगाए जाने हैं, जिनमें से 11 स्पैन का कार्य पूरा हो चुका है। शेष दो स्पैन का कार्य बरसात के बाद पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही पुल को जोड़ने वाली सड़क का कार्य भी निर्धारित समयसीमा के अनुसार पूरा किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि त्यूड़ी से पंडोगा पुल क्षेत्रवासियों के लिए लंबे समय से देखा जा रहा सपना था, जो अब धरातल पर साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक पुल का निर्माण नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और लोगों की वर्षों पुरानी आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। कभी जहां लोगों को स्वां नदी पार करने के लिए छोटी पुलिया का सहारा लेना पड़ता था और हादसों का खतरा बना रहता था, वहीं अब इस समस्या का स्थायी समाधान होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि त्यूड़ी-पंडोगा पुल आने वाले समय में क्षेत्र की बेहतर कनेक्टिविटी, व्यापार और विकास का नया आधार बनेगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!