चंबा में खूनी संघर्ष: 300 ग्राम सोने को लेकर भिड़े 2 परिवार...अब थाने पहुंचा मामला

Edited By Swati Sharma, Updated: 07 Jun, 2026 12:26 PM

two families clash over 300 grams of gold in chamba

Chamba News : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर 300 ग्राम सोने के लेन-देन को लेकर दो परिवारों के बीच छिड़ा विवाद अब थाने की चौखट तक पहुंच गया है। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस...

Chamba News : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर 300 ग्राम सोने के लेन-देन को लेकर दो परिवारों के बीच छिड़ा विवाद अब थाने की चौखट तक पहुंच गया है। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

जानें क्या है पूरा मामला?

पुलिस को दी गई पहली शिकायत में मोहल्ला चमेशनी की रहने वाली सरोज सामी ने आरोप लगाया है कि वह 5 जून को अपने देवर सुखदेव सामी के घर (अपर जुलाहकड़ी) गई थीं। वहां उन्होंने अपने 300 ग्राम सोना वापस लौटाने की बात कही। सरोज सामी का आरोप है कि सोना मांगने की बात सुनते ही वहां मौजूद कशिश सामी भड़क गया। उसने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं, दूसरी ओर से अपर जुलाहकड़ी की निवासी सोनिया सामी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सोनिया ने सरोज सामी और उनके साथ आए एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

मामला दर्ज

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 5 जून को सरोज सामी अचानक उनके घर में आईं और उनके ससुर के साथ दुर्व्यवहार व झगड़ा करने लगीं। जब सोनिया और उनके बेटे ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उन पर भी हमला किया गया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक (SP) चंबा, विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस दोनों परिवारों के सदस्यों के बयान दर्ज कर रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!