Kangra: मुबारिकपुर-रानीताल हाईवे पर हादसा, तीखे मोड़ पर फेल हुए ब्रेक...ईंटों से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

Edited By Vijay, Updated: 05 Apr, 2026 12:54 PM

truck crashes on mubarikpur ranital highway

मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे-503 पर ढलियारा स्थित शिव मंदिर के समीप तीखे मोड़ पर बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। देहरा ट्रक यूनियन का यह ट्रक ईंटें लेकर देहरा की ओर जा रहा था।

देहरा (सेठी): मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे-503 पर ढलियारा स्थित शिव मंदिर के समीप तीखे मोड़ पर बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। देहरा ट्रक यूनियन का यह ट्रक ईंटें लेकर देहरा की ओर जा रहा था। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त सामने से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था।

ट्रक चालक के अनुसार,राधास्वामी सत्संग घर के पास पहुंचते ही ट्रक के ब्रेक अचानक कमजोर पड़ने लगे। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए और स्थिति को संभालने के लिए चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को तुरंत पहले गियर में डाल दिया, लेकिन ब्रेक पूरी तरह फेल हो चुके थे, जिससे उतराई में गाड़ी की रफ्तार बढ़ती गई और तीखे मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

लोगों ने क्षतिग्रस्त क्रैश बैरियर पर उठाए सवाल
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों और अन्य चालकों ने हाईवे की खस्ताहाल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। मौके पर मौजूद ड्राइवर महिंदर, आर्ची, अंकु, सोनू और सतपाल सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस तीखे मोड़ पर लगाए गए रोलर क्रैश बैरियर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि टूटे हुए क्रैश बैरियर गाड़ियों को सुरक्षित रखने की बजाय उन्हें अधिक नुक्सान पहुंचा रहे हैं। इनकी तुलना में मिट्टी से बनी दीवारें (डंगे) हादसों को रोकने में ज्यादा कारगर थीं। स्थानीय लोगों और चालकों ने प्रशासन और एनएचएआई से मांग की है कि इन टूटे हुए क्रैश बैरियरों की या तो तुरंत मुरम्मत करवाई जाए या फिर इन्हें पूरी तरह हटाकर कोई ठोस विकल्प तैयार किया जाए ताकि भविष्य में जानमाल का नुक्सान न हो।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!