Edited By Swati Sharma, Updated: 23 Aug, 2026 03:38 PM

हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां पर एक स्विफ्ट कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
Kinnaur Road Accident : हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां पर एक स्विफ्ट कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के सांगला-छितकुल मार्ग पर बटसेरी के पास बारकी में हुआ। मृतक की पहचान जिला शिमला के धनयोटी गांव निवासी कमल मेहता (34) के रूप मे हुई है। बताया जा रहा है कि कमल मेहता अपने एक साथी के साथ स्विफ्ट कार (संख्या HP 06B 4640) में सवार होकर रक्छम से सांगला की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान बारकी के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 125 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में चालक कमल मेहता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घायल की पहचान शिमला के बखौल गांव निवासी मुनीश चौहान (28) के रूप में हुई है। उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें