मंडी-पंडोह हाईवे पर यातायात बहाल, थुनाग के पास भूस्खलन से मंडी-जंजैहली सड़क बंद

Edited By Vijay, Updated: 03 Aug, 2024 12:09 PM

traffic restored on mandi pandoh highway

मंडी से पंडोह के बीच में तीन स्थानों पर भारी बारिश तथा मलबा और पत्थर गिरने से बंद हुए नैशनल हाईवे को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। मंडी-पंडोह हाईवे पर बारिश के दौरान सफर करना अब खतरे से खाली नहीं है। यहां कभी भी पत्थर गिर सकते हैं।

पंडोह (विशाल): मंडी से पंडोह के बीच में तीन स्थानों पर भारी बारिश तथा मलबा और पत्थर गिरने से बंद हुए नैशनल हाईवे को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। मंडी-पंडोह हाईवे पर बारिश के दौरान सफर करना अब खतरे से खाली नहीं है। यहां कभी भी पत्थर गिर सकते हैं। इस जगह फोरलेन का निर्माण कर रही कंपनी के धीमी गति से कार्य करने से लोग परेशान हैं।
PunjabKesari

बता दें कि मंडी से पंडोह के बीच में नैशनल हाईवे तीन स्थानों 5 मील, 6 मील तथा 9 मील पर शुक्रवार रात को भारी बारिश के चलते मलबा और पत्थर गिरने से बंद हो गया था। भारी बारिश के कारण शुक्रवार रात 9.30 बजे इस हाईवे पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया था, कुछ छोटी गाड़ियों को वाया कटौला तथा वाया गोहर भेजा जा रहा है लेकिन हाईवे पर बड़ी संख्या में दोनों तरफ वाहन फंसे हुए हैं। अब 9 मील के पास एनएच बहाल होने से वाहनों को बारी-बारी से निकाला जा रहा है।

वहीं थुनाग के पास मंडी-जंजैहली सड़क भूस्खलन के कारण बंद हो गई है। उधर, एनएच पंडोह-औट खुला है जबकि मंडी-कुल्लू वाया कटौला-कमांद सड़क एलएमवी वाहनों के लिए खुली है। करसोग-शिमला और मंडी- धर्मपुर सड़कें यातायात के लिए खुली हैं। प्रशासन ने वाहन चालकों से आवागमन के दौरान सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है ताकि किसी भी प्रकार के जानमाल के नुक्सान से बचा जा सके।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!