Edited By Vijay, Updated: 17 Feb, 2024 12:34 AM

संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय नाहन और मंडल शिलाई में सीटू, एटक और हिमाचल किसान सभा ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सीटू जिला महासचिव आशीष व अन्य ट्रेड यूनियन पदाधिकारियों के नेतृत्व में नाहन बस अड्डा से शहर होते हुए...
नाहन (चंद्र): संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय नाहन और मंडल शिलाई में सीटू, एटक और हिमाचल किसान सभा ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सीटू जिला महासचिव आशीष व अन्य ट्रेड यूनियन पदाधिकारियों के नेतृत्व में नाहन बस अड्डा से शहर होते हुए डीसी कार्यालय तक रैली निकाली गई। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की मजदूर और किसान विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए उनकी मांगों को पूरा करने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर डीसी सिरमौर के माध्यम से प्रधानमंत्री को 21 सूत्रीय मांग पत्र भी भेजा गया। इस दौरान आंगनबाड़ी की राज्य महासचिव वीणा शर्मा, मिड-डे मील वर्कर्ज यूनियन के जिला अध्यक्ष सुदेश कुमार, हिमाचल किसान सभा के अध्यक्ष सतपाल मान, महासचिव राजेंदर ठाकुर, एटक के जिला उपाध्यक्ष नरेश जालम सिंह, लेखराज, इंदु तोमर, देव कुमारी, अध्यक्ष किरण, धनवंती, सुनीता, ममता, प्रोमिला, सुदेश कुमार, नरेश शर्मा, विनीत, सुरेश कुमार, निर्मला व अमरनाथ आदि मौजूद रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here