'मैं पत्रकार हूं...' बिना अनुमति इंटरव्यू लिया और थमा दी ₹11 हजार की पर्ची; नाहन में अवैध उगाही का केस दर्ज

Edited By Vijay, Updated: 31 May, 2026 11:09 PM

case of illegal extortion registered

सदर थाना नाहन में एक व्यक्ति के खिलाफ खुद को पत्रकार बताकर लोगों से जबरन इंटरव्यू लेने और 11,000 रुपए की रसीद काटकर धन उगाही करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

नाहन (आशु): सदर थाना नाहन में एक व्यक्ति के खिलाफ खुद को पत्रकार बताकर लोगों से जबरन इंटरव्यू लेने और 11,000 रुपए की रसीद काटकर धन उगाही करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में अनिल कुमार ठाकुर निवासी गांव पंजाहल, तहसील नाहन ने आरोप लगाया कि 21 मई को कृति भूमि न्यूज चैनल से जुड़े बताए जा रहे सतीश कुमार अपने चालक हरि दत्त शर्मा के साथ पंजाहल पहुंचे और बिना अनुमति उनका इंटरव्यू लिया। शिकायतकर्त्ता के अनुसार उसके बाद उन्हें डरा-धमकाकर 11,000 रुपए की रसीद काटी गई और राशि ली गई।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति चुनाव में खड़े अन्य उम्मीदवारों के भी जबरन इंटरव्यू लेकर 11,000 रुपए की रसीद काट रहा था। 30 मई को प्रधान ललिता देवी का भी बिना अनुमति इंटरव्यू लेने और 11,000 रुपए की रसीद काटने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा राजेश कुमार के खेत में चल रहे जेसीबी कार्य की बिना अनुमति वीडियो बनाकर रसीद के लिए दबाव बनाने की बात भी शिकायत में कही गई है।

शिकायत के अनुसार जब प्रधान ललिता देवी ने रिपोर्टिंग संबंधी प्रशासनिक अनुमति मांगी तो संबंधित व्यक्ति कोई अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका। शिकायत में यह भी कहा गया है कि उसका प्रैस कार्ड हरियाणा का है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर सदर थाना नाहन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223, 308(2), 329(3) और 351(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!