सिरमौर से तीन पुलिस जवानों का डीजीपी डिस्क अवार्ड के लिए चयन

Edited By prashant sharma, Updated: 18 May, 2020 04:31 PM

three police personnel selected for dgp disk award from sirmaur

वर्ष 2019 में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिला सिरमौर से तीन पुलिस जवानों का डीजीपी डिस्क अवार्ड के लिए चयन हुआ है। जिला पुलिस अधीक्षक ने इनकी बेहतर सेवाओं के लिए इनके नाम इस अवार्ड के लिए रिकमेंड किए थे।

सिरमौर (सतीश शर्मा) : वर्ष 2019 में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिला सिरमौर से तीन पुलिस जवानों का डीजीपी डिस्क अवार्ड के लिए  चयन हुआ है। जिला पुलिस अधीक्षक ने इनकी बेहतर सेवाओं के लिए इनके नाम इस अवार्ड के लिए रिकमेंड किए थे। मीडिया से बात करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि पुलिस विभाग में हर वर्ष जवानों की हौसला अफजाई और उनके उत्कृष्ट कार्यां के लिए डीजीपी डिस्क अवार्ड दिया जाता है। वर्ष 2019 मैगजीन पुलिस जवानों ने समाज के लिए बेहतर कार्य किए हैं। ऐसे पुलिस जवानों के नाम डीजीपी डिस्कवर्ड के लिए भेजे जाते हैं जहां पर इन जवानों की कार्यप्रणाली को देखकर इस अवार्ड के लिए चयन किया जाता है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले बहुत से पुलिस जवानों के नाम इस अवार्ड के लिए भेजे गए थे जिनमें से जिला के 3 जवानों का चयन हुआ है। 

जिला पुलिस अधीक्षक सिरमौर ने बताया कि जिला में कार्यरत पुलिस के जवान जिनका चयन डीजीपी डिस्कवर्ड के लिए हुआ है उनमें से सब-इंस्पेक्टर प्रियंका ठाकुर वर्तमान समय में नाहन के कच्चा टैंक चौकी इंचार्ज है। दूसरा पुरूवाला चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर विजय रघुवंशी जबकि तीसरा पुलिस हेड कांस्टेबल राकेश ठाकुर जो वर्तमान समय में यशवंत नगर चौकी में तैनात हैं। उन्होंने इन सभी पुलिस अध्िकारियों को इस अवार्ड के लिए शुभकामनाएं दी और अन्य पुलिस के जवानों को धैर्य रखने की बात कही ताकि आने वाले वर्षों में उन जवानों को भी इस अवार्ड से नवाजा जा सके। गौर हो कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2019 के दौरान पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने पर 180 पुलिस अध्िकारियों और कर्मचारियों का डीजीपी डिस्क अवार्ड के लिए चयन किया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!