Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Aug, 2026 10:36 AM

तीन न्यायिक अधिकारियों को गुरूवार को प्रोन्नत कर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया। चिराग भानु सिंह को उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है, जबकि भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल अतिरिक्त न्यायाधीश बनाये गये हैं। अतिरिक्त...
Himachal News : तीन न्यायिक अधिकारियों को गुरूवार को प्रोन्नत कर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया।
चिराग भानु सिंह को उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है, जबकि भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल अतिरिक्त न्यायाधीश बनाये गये हैं। अतिरिक्त न्यायाधीश आम तौर पर दो साल के लिए नियुक्त किए जाते हैं। उसके बाद उन्हें न्यायाधीश बनाया जाता है जिन्हें स्थायी न्यायाधीश भी कहा जाता है।
केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की घोषणा के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश से सलाह-मशविरा करने के बाद चिराग भानु सिंह, भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में नियुक्त किया गया है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें