किडनी पीड़िता की मदद को दौड़ा ये दिव्यांग धावक, चैरिटी रन से जुटाए 2 लाख रुपए

Edited By Vijay, Updated: 17 May, 2019 05:02 PM

this divyang runner running to help of kidney sufferer

किडनी पीड़ित 14 वर्षीय लड़की की मदद को आगे आए दिव्यांग धावक विरेंद्र सिंह की कोशिशें लगातार जारी हैं। दिव्यांग धावक ने चैरिटी रन कर लड़की की मदद के लिए पैसे जुटाए हैं। दिव्यांग धावक ने किडनी पीड़ित 14 वर्षीय उर्मिला की मदद के लिए सिरमौर के दुर्गम...

नाहन (सतीश): किडनी पीड़ित 14 वर्षीय लड़की की मदद को आगे आए दिव्यांग धावक विरेंद्र सिंह की कोशिशें लगातार जारी हैं। दिव्यांग धावक ने चैरिटी रन कर लड़की की मदद के लिए पैसे जुटाए हैं। दिव्यांग धावक ने किडनी पीड़ित 14 वर्षीय उर्मिला की मदद के लिए सिरमौर के दुर्गम क्षेत्र संगड़ाह से बोगधार तक 33 किलोमीटर लम्बा चैरिटी रन किया। उन्होंने कहा कि इस चैरिटी रन के दौरान उन्हें लोगों से भरपूर सहयोग मिल रहा है। स्कूली बच्चों व आम लोगों ने इस सफर के बीच हरसंभव योगदान देकर मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। लोगों ने कई स्थानो पर दिव्यांग धावक का स्वागत भी किया। उन्होंने कहा कि अभी तक लोगों से चैरिटी के रूप में करीब 2 लाख रुपए की राशि प्राप्त हो चुकी है।
PunjabKesari, Kidney Suffer Girl Image

उर्मिला की दोनों किडनियां हैं खराब

बता दें कि संगड़ाह के अंधेरी की रहने वाली 14 वर्षीय उर्मिला की दोनों किडनियां खराब हैं और परिवार इलाज करवाने में असमर्थ है, ऐसे में दिव्यांग धावक मदद के लिए आगे आए हैं।
PunjabKesari, Divyang Runner Image

दिव्यांग धावक की लोग कर रहे सराहना

दिव्यांग धावक की पहल को देखकर लोग भी इनकी खूब सराहना कर रहे हैं। लोगों का यह भी कहना है कि इस तरह के कार्यों के लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए ताकि उर्मिला जैसे गरीब लोगों की मदद हो सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!