PM मोदी से बेस्ट NCC कैडेट का अवार्ड पाकर वापिस लौटी प्रदेश की यह बेटी

Edited By kirti, Updated: 04 Feb, 2020 01:50 PM

this daughter returned after receiving the best ncc cadet award

देश की राजधानी दिल्ली में हुई गणतंत्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ऊना जिला के दो एनसीसी कैडेट्स आज ऊना पहुंचने। एनसीसी कार्यलय में कैडेट्स की उपलब्धि को लेकर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बता दें कि 2011 में ऊना जिला देश के उन 9...

ऊना(अमित); देश की राजधानी दिल्ली में हुई गणतंत्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ऊना जिला के दो एनसीसी कैडेट्स आज ऊना पहुंचने। एनसीसी कार्यलय में कैडेट्स की उपलब्धि को लेकर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बता दें कि 2011 में ऊना जिला देश के उन 9 जिलों में शुमार था जहां पर शिशु लिंगानुपात में बहुत कमी थी जिसमें सुधार के लिए ऊना में कई अभियान छेड़े गए और आज ऊना जिला के सिर से यह बदनुमा दाग मिट चुका है। दरअसल बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं है, अगर लड़कियों को मौका मिले तो वह लड़कों से भी आगे निकल सकती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है, ऊना की होनहार बेटी अनुष्का शर्मा ने। अनुष्का शर्मा ने दिल्ली में हुए 71वें गणतंत्र दिवस परेड़ में एनसीसी जूनियर वर्ग में बेस्ट केडेटस का अवार्ड हासिल कर जिला ऊना के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश का मान बढ़ाया है।
PunjabKesari

बेस्ट केडेटस चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुष्का शर्मा को गोल्ड मेडल से नवाजा है। अनुष्का के बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर चंडीगढ़ निदेशालय ने देशभर में प्रथम स्थान अर्जित किया है। अनुष्का शर्मा जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला ऊना में कक्षा 9वीं की छात्रा है। इस उपलब्धि को हासिल करने बाद अनुष्का आज ऊना पहुंची जिसके सम्मान के लिए एनसीसी कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। अनुष्का ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, एनसीसी अधिकारियो और अपने स्कूल स्टाफ को दिया। अनुष्का ने कहा कि अगर किसी में दृढ़ निश्चय हो तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होती वहीँ बेटियों और बेटों में अंतर करने वालों से अनुष्का ने बेटियों को आगे बढ़ने में मदद का आह्वान किया है।

वहीं बेटी की इस उपलब्धि पर अनुष्का के पिता बलबिंद्र शर्मा भी खासे उत्साहित है। बलबिंद्र ने कहा कि आज बेटी की उपलब्धि से ही उनको भी एक पहचान मिली है। बलबिंद्र ने कहा कि अगर बेटियों को मौका मिले तो बेटियां बेटों से भी आगे निकल सकती है। वहीं गणतंत्र दिवस परेड में ही डिग्री कालेज ऊना के छात्र गोपाल कृष्ण ने सीनियर वर्ग में हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया। गणतंत्र दिवस परेड में ही ऊना के गोपाल कृष्ण को भी गार्ड ऑफ ऑनर सीनियर डिवीजन अवार्ड से सम्मानित किया गया। गोपाल ने युवा पीढ़ी से नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर एनसीसी में शामिल होने का आह्वान किया है। गोपाल की माने तो एनसीसी के जरिए जहां युवा बुरी आदतों से दूर रह सकते है वहीँ उन्हें आगे बढ़ने का अवसर भी मिलता है। वहीं हिमाचल प्रदेश स्वतंत्र वाहिनी एनसीसी ऊना के कमानाधिकारी कर्नल संकेत देओ ने बताया कि अनुष्का और गोपाल बहुत ही होनहार, सराहनीय तथा हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट है। उन्होंने इस उपलब्धि पर दोनों कैडेट्स को शुभकामनाएं भी दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!