कबाड़ी बनकर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 23 Aug, 2019 09:10 PM

thief gang busted

पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो कबाड़ी बन कर लोगों के घरों में दिनदहाड़े चोरी करता था और फरार हो जाता था। इस गिरोह के 3 लोगों चंदन, कमल व पूजा जोकि न्यायिक हिरासत में थे, को देहरा पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की तो...

देहरा (जोशी): पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो कबाड़ी बन कर लोगों के घरों में दिनदहाड़े चोरी करता था और फरार हो जाता था। इस गिरोह के 3 लोगों चंदन, कमल व पूजा जोकि न्यायिक हिरासत में थे, को देहरा पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की तो उन्होंने देहरा में गत कुछ समय में 3 घरों में हुई चोरी में शामिल होने की बात कबूल की है। डीएसपी देहरा एलएम शर्मा ने मामले की पुष्टिï करते हुए बताया कि देहरा थाना के तहत हुई चोरी की घटनाओं के दिन तीनों की लोकेशन इसी क्षेत्र में पाई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों से पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह के सदस्य कबाड़ी बनकर विभिन्न जगहों पर घूमते थे और घर में किसी के न होने पर उस घर में चोरी करते थे।

पुलिस ने अदालत में पेश किए तीनों आरोपी

देहरा थाना के तहत 3 घरों में चोरी की बात कबूल करने के बाद अब देहरा पुलिस ने तीनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया है, जिसके बाद पुलिस आरोपियों से सामान की बरामदगी को लेकर कार्रवाई अमल में लाएगी। डीएसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा उक्त गिरोह के पकड़े जाने के बाद से ही क्षेत्र में दिनदहाड़े होने वाली चोरियों की घटनाएं भी बंद हो गई हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे कबाड़ व अन्य कार्यों के लिए चक्कर लगाने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखें और संदेह होने पर पुलिस को सूचित करें ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!