उद्घाटन से पहले मोबाइल की दुकान में चोरी, एक लाख का सामान ले उड़े चोर

Edited By Vijay, Updated: 21 Apr, 2021 10:20 PM

theft in mobile shop before inauguration

पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत आने वाले कस्बा भगेड़ में बीती रात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान से लगभग 1 लाख रुपए का सामान चुरा लिया। जानकारी के अनुसार मोबाइल की यह दुकान भगेड़-पनौल सड़क पर स्थित है। बताया जा रहा है इस दुकान का बुधवार उद्घाटन समारोह...

घुमारवीं (कुलवंत): पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत आने वाले कस्बा भगेड़ में बीती रात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान से लगभग 1 लाख रुपए का सामान चुरा लिया। जानकारी के अनुसार मोबाइल की यह दुकान भगेड़-पनौल सड़क पर स्थित है। बताया जा रहा है इस दुकान का बुधवार उद्घाटन समारोह रखा गया था लेकिन चोरों ने बीती रात इस दुकान में चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि चोरों ने शटर के ताले तोड़े। उसके बाद दुकान में घुसे और जो जो सामान हाथ में आया, उसे लेकर भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर व पुलिस थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में स्थापित सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पुलिस चोरों की तलाश में लगी हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम देर रात शाम दोबारा घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन करने में लगी हुई है। डी.एस.पी. घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस मामले में आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!