दर्दनाक हादसा : 600 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत

Edited By Vijay, Updated: 02 Jun, 2020 04:07 PM

tempo fall into deep ditch death of driver

बंदला-ब्रह्मपुखर सड़क पर परनाली गांव के नजदीक एक छोटा टैम्पो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुमार (25) निवासी गांव कंदरौर के रूप में हुई है।

बिलासपुर (ब्यूरो): बंदला-ब्रह्मपुखर सड़क पर परनाली गांव के नजदीक एक छोटा टैम्पो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुमार (25) निवासी गांव कंदरौर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात बंदला से ब्रह्मपुखर की ओर जा रहा एक छोटा टैम्पो परनाली गांव के नजदीक सड़क से करीब 600 मीटर खाई में लुढ़क गया। टैम्पो के खाई में गिरने की आवाज सुनकर परनाली व आसपास गांवों के लोग राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक टैम्पो चालक की मौत हो चुकी थी। चालक का शव खाई में 100 मीटर की दूरी पर मिला।

स्थानीय लोगों की सूचना के बाद सदर थाना से पहुंचे पुलिस क र्मियों ने चालक के शव को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं डीएसपी बिलासपुर संजय शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!