किसानों के लिए बर्फबारी बनी आफत, मटर की फसल बर्बाद

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Nov, 2019 04:39 PM

teesa farmer phasal ruined

उपमंडल चुराह में हुई ताजा बर्फबारी से एक ओर जहां ठंड बढ़ गई गई वहीं दूसरी ओर बर्फबारी से किसानों को काफी नुक्सान उठाना पड़ा है।

तीसा, (सुभानदीन): उपमंडल चुराह में हुई ताजा बर्फबारी से एक ओर जहां ठंड बढ़ गई गई वहीं दूसरी ओर बर्फबारी से किसानों को काफी नुक्सान उठाना पड़ा है। ऊपरी क्षेत्रों में अधिकतर किसान मटर की खेती पर निर्भर होते हैं। वीरवार रात को ऊपरी क्षेत्रों में काफी हिमपात हुआ। बर्फबारी होने के कारण मटर की फसल बर्फ  में दब गई है। चुराह उपमंडल के ऊपरी इलाकों में ज्यादातर किसान मटर की ही खेती करते हैं। वहीं ये किसान मटर की खेती से ही अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं लेकिन बर्फबारी के कारण किसानों की मेहनत बेकार हो चुकी है। इस समय मटर की फसल तुड़ान के लिए पूरी तरह तैयार होती है परंतु तुड़ान से पहले मटर की खेती को नुक्सान हो चुका है।

तो यहां पर सूख रही मक्की भी खराब

बर्फबारी के कारण किसानों को मटर की फसल के साथ-साथ मक्की की फसल का भी नुक्सान उठाना पड़ा है। अधिकतर किसानों की मक्की की फसल छतों पर थी। मक्की सुखाने से पहले ही बारिश व बर्फबारी ने उसे खराब कर दिया है। किसानों का कहना है कि इस हाल में उनकी मक्की सड़ जाएगी।

नुक्सान का आकलन होगा

कृषि विकास अधिकारी तीसा आशीष कुमार का कहना है कि चुराह में काफी बर्फबारी और बारिश हुई है। किसानों को इससे कितना नुक्सान हुआ है, इसका आकलन किया जाएगा। नुक्सान का आकलन कर रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!