Mandi: CTU बस में सवार युवक 547 ग्राम चरस के साथ धरा

Edited By Kuldeep, Updated: 15 Dec, 2025 04:13 PM

sundernagar charas young man arrested

सुंदरनगर थाना पुलिस के दल ने सोमवार को पुंघ फोरलेन पर नाके के दौरान सीटीयू की बस में सवार हरियाणा के जींद जिला निवासी युवक को 547 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

सुंदरनगर (सोढी): सुंदरनगर थाना पुलिस के दल ने सोमवार को पुंघ फोरलेन पर नाके के दौरान सीटीयू की बस में सवार हरियाणा के जींद जिला निवासी युवक को 547 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पुंघ फोरलेन पर नाका लगा रखा था और इसी मंडी की ओर से आई सीटीयू की बस को जांच के लिए रोका। बस में सवार यात्रियों की तलाशी के दौरान पुलिस ने सीट नम्बर-23 पर बैठे युवक के बैग से चरस बरामद की।

आरोपी युवक की पहचान राजू (25) निवासी गांव व डाकघर जुलाना, तहसील व जिला जींद हरियाणा के रूप में हुई है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि न्यायालय से आरोपी के रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि वह चरस कहां से लेकर आया और कहां बेचने जा रहा था, को लेकर जानकारी जुटाई जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!