अंडर-16 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलेगा सुजानपुर का सक्षम

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Dec, 2022 11:39 PM

sujanpur under 16 cricket saksham

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन सब सैंटर सुजानपुर का खिलाड़ी सक्षम शर्मा रांची (झारखंड) में होने वाली अंडर-16 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलेगा।

सुजानपुर (अश्वनी): हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन सब सैंटर सुजानपुर का खिलाड़ी सक्षम शर्मा रांची (झारखंड) में होने वाली अंडर-16 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलेगा। सुजानपुर के वार्ड नंबर 6 में रहने वाले चयनित क्रिकेट खिलाड़ी सक्षम शर्मा के पिता संदीप शर्मा ने बताया कि उनका बेटा डी.ए.वी. स्कूल आलमपुर में प्लस टू कक्षा की पढ़ाई कर रहा है। डी.ए.वी. स्कूल के सौजन्य से करवाई जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में उनका बेटा रांची में होने वाली अंडर-16 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन सब सैंटर सुजानपुर टिहरा में शहर के अलावा दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों व शहर के साथ लगते कांगड़ा जिले के आलमपुर, मंडी जिले के संधोल क्षेत्र के करीब 50 क्रिकेट खिलाड़ी छात्र सब सैंटर सुजानपुर में पूर्व रणजी खिलाड़ी पवन कुमार से क्रिकेट के गुर सीख रहे हैं। इन्हीं 50 क्रिकेट खिलाड़ी छात्रों में सक्षम शर्मा भी शामिल था। उन्होंने बताया कि उनका बेटा 2 वर्षों से क्रिकेट में सफलता हासिल करने के गुर सीख रहा था। क्रिकेट प्रतियोगिता में चयनित सक्षम शर्मा के पिता संदीप शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन सब सैंटर सुजानपुर के कोच पवन कुमार को बधाई दी।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!