सुक्खू की फिल्म 14 माह में ही फ्लाॅप : जयराम

Edited By Kuldeep, Updated: 10 May, 2024 04:58 PM

sujanpur sukhu movie flop

जिनकी वार्ड पंच लड़ने तक की हैसियत नहीं है, ऐसे मित्रों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी सरकार में कैबिनेट रैंक का दर्जा देकर उनके साथ 15 महीनों में चाय की चुस्कियां लेकर व समोसे खाकर 4-4 घंटे बैठकर वार्तालाप किया, लेकिन लोकतंत्र में चुने...

सुजानपुर (अश्वनी): जिनकी वार्ड पंच लड़ने तक की हैसियत नहीं है, ऐसे मित्रों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी सरकार में कैबिनेट रैंक का दर्जा देकर उनके साथ 15 महीनों में चाय की चुस्कियां लेकर व समोसे खाकर 4-4 घंटे बैठकर वार्तालाप किया, लेकिन लोकतंत्र में चुने हुए विधायकों के साथ मुख्यमंत्री को मिलने के लिए समय नहीं था। यही कारण है कि मात्र 15 महीनों में मुख्यमंत्री के गृह जिले से 3 विधायक उन्हें छोड़कर चले गए। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुजानपुर में आयोजित जनसभा में कही।

उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू की जो फिल्म 5 वर्ष तक चलनी थी, वह 14 महीनों में ही फ्लॉप हो गई। उन्होंने कहा कि राजनीति के तौर पर राजेंद्र राणा की प्रदेश में ही नहीं, बल्कि देश में भी अपनी एक अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू की कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। जो राजनेता अच्छा सोचता है, वह अच्छा भी करता है, लेकिन सुखविंदर सिंह सुक्खू पर सत्ता का नशा इतना चढ़ा है कि पहले प्याले में ही प्रदेश के 1,000 संस्थान बंद कर दिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री काम करते हैं, काम को बंद नहीं करवाते। प्रदेश के जिन विधायकों ने राज्यसभा सदस्य को वोट न देकर भाजपा के सदस्य को वोट दिया, उन्होंने वोट देकर सही कार्य किया। जिस सदस्य ने राम मंदिर के खिलाफ केस लड़ा हो, उसे कोई भी हिंदू वोट नहीं देगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!