शार्ट सर्किट से स्लेटपोश मकान में लगी आग

Edited By Kuldeep, Updated: 25 May, 2020 07:36 PM

sujanpur short circuit fire

उपमंडल की ग्राम पंचायत सपाहल के गहरा गांव में बी.डी.सी. अमीचंद उर्फ लुड्डी के रिहायशी मकान में बीती रात अचानक आग लगने से मकान के स्लेटपोश 2 कमरे आग की भेंट चढ़ गए।

सुजानपुर (अश्वनी): उपमंडल की ग्राम पंचायत सपाहल के गहरा गांव में बी.डी.सी. अमीचंद उर्फ  लुड्डी के रिहायशी मकान में बीती रात अचानक आग लगने से मकान के स्लेटपोश 2 कमरे आग की भेंट चढ़ गए। इसकी जानकारी पंचायत प्रधान अश्विनी कुमार ने तहसीलदार अशोक पठानिया को फोन पर दी। तहसीलदार अशोक पठानिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया से आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह घटना बीती देर शाम को करीब साढ़े 6 बजे हुई। उन्होंने बताया कि हलका पटवारी कसीरी को आदेश दिया गया है कि वह मौके पर जाकर नुक्सान का आकलन करें ताकि प्रभावित परिवार को प्रशासन द्वारा फौरी राहत उपलब्ध करवाई जा सके। तहसीलदार ने बताया कि हलका पटवारी ने मौके का जायजा लेकर उसकी रिपोर्ट कार्यालय में प्रेषित कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवार को प्रशासन की तरफ  से 10,000 रुपए की फौरी राहत प्रदान कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!