आधा दर्जन परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ : राजेंद्र राणा

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Aug, 2022 06:52 PM

sujanpur bjp worker congress involved

सुजानपुर के विधायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से भाजपा सरकार की विदाई तय हो चुकी है और लोग अब कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए बेताब हैं क्योंकि भाजपा ने हर वर्ग के साथ छल कपट की नीति अपनाई है।

सुजानपुर: सुजानपुर के विधायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से भाजपा सरकार की विदाई तय हो चुकी है और लोग अब कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए बेताब हैं क्योंकि भाजपा ने हर वर्ग के साथ छल कपट की नीति अपनाई है। आज सुजानपुर चुनाव क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के अपने दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राजेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा के झूठ की हांडी अब बार-बार चढऩे वाली नहीं है क्योंकि समाज का हर वर्ग सरकार की नीतियों और नीयत से पूरी तरह परेशान हो चुका है। लोकलुभावन वायदे करके सत्ता में आई भाजपा सरकार ने लोगों को सिर्फ और सिर्फ महंगाई, बेरोजगारी ,कुशासन, भ्रष्टाचार व विकास में भेदभाव का तोहफा दिया है और किसानों, बागवानों से लेकर कर्मचारियों तक को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर किया है।

इस मौके पर आधा दर्जन परिवार सरकार की जन विरोधी नीतियों से आहत होकर भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए जिनका विधायक राणा ने पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में विकास के नए मील पत्थर स्थापित हुए हैं और धरातल पर विकास दिखता है जबकि भाजपा का विकास सिर्फ जुमलो तक ही सिमट कर रह गया है। उन्होंने कहा कि जनता इस हकीकत को जानती है कि पूर्व वीरभद्र सरकार के कार्यकाल में सुजानपुर को एसडीम कार्यालय मिलने के साथ-साथ विकास के डटकर तोहफे मिले थे और कल्याणकारी योजनाओं को पूरी मुस्तैदी से अमलीजामा पहनाया गया था।

उन्होंने कहा कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस डंके की चोट पर सत्ता में लौटेगी क्योंकि जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का पूरा मन बना चुकी है। कांग्रेस पार्टी ही जनता के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करेगी। विधायक राजेंद्र राणा ने इस अवसर पर जनता की जनसमस्याएं भी सुनी तथा अधिकतर का मौके पर समाधान किया। शेष समस्याओं के जल्द निवारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!