राजेंद्र राणा ने साधा निशाना, बोले-'टैक्स या सैस नहीं, सरकार के बुरे कर्मों का जुर्माना भर रही जनता'

Edited By Vijay, Updated: 14 Aug, 2026 08:54 PM

state bjp senior spokesperson rajender rana

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सिर्फ 4 साल में हिमाचल को 44,600 करोड़ रुपए के नए कर्जे में धकेल दिया है।

हमीरपुर (ब्यूरो): प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सिर्फ 4 साल में हिमाचल को 44,600 करोड़ रुपए के नए कर्जे में धकेल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कर्जे को उतारने के लिए सरकार ने जनता को एटीएम बना दिया है। पहले पैट्रोल-डीजल फिर पानी और अब जनता पर बिजली पर अलग-अलग सैस थोप दिया। कल को यह पर्यावरण के नाम पर जंगलों की फ्री ऑक्सीजन पर भी टैक्स लगा देंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जनता बिजली-पानी का बिल नहीं भर रही है, बल्कि सरकार और उसके चहेते मित्रों के बुरे कर्मों का जुर्माना भर रही है। सैस कहो या टैक्स, इस लूट का सबसे बड़ा डाका गरीब और मध्यम वर्ग की जेब पर पड़ा है। एक तरफ महंगाई और दूसरी तरफ हर चीज पर नया सैस।

चुने हुए प्रतिनिधि किए जा रहे जलील
कांग्रेस में चल रही कलह पर राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा में फूट ढूंढते हैं, लेकिन उनकी अपनी सरकार ताश के पत्तों की तरह बिखर चुकी है। हिमाचल में चुनी हुई सरकार नहीं, 'सिंडीकेट राज' चल रहा है। शिक्षा मंत्री द्वारा तय किए गए सरकारी स्कूल के उद्घाटन को रद्द करवा दिया गया। आखिर किस 'आका' को खुश करने के लिए बाद में उद्घाटन करवाना चाह रहे हैं? चुने हुए मंत्री भी बंधुआ मजदूर बनाकर रख दिए हैं। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह जैसे कद्दावर नेता को 15 अगस्त पर झंडा फहराने से रोक दिया गया। उनके मन से द्वेष और बैर-विरोध बाहर नहीं निकल रहा और आज भी अपनी ही पार्टी के कद्दावर नेताओं को जलील किया जा रहा है। राजेंद्र राणा ने कहा कि सरकार के अन्य मंत्री और विधायक भी घुटन महसूस कर रहे हैं। किसी को फीता काटने नहीं दिया जा रहा है, किसी को मंच पर नहीं बिठाया जा रहा है। यह सरकार नहीं, अहंकार की दुकान है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!