Edited By Vijay, Updated: 12 Jun, 2026 04:16 PM

जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पैशल सैल शिमला की टीम ने सुन्नी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक वाहन से करीब 915 ग्राम अफीम बरामद कर 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
शिमला (संतोष): जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पैशल सैल शिमला की टीम ने सुन्नी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक वाहन से करीब 915 ग्राम अफीम बरामद कर 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मध्यरात्रि स्पैशल सैल शिमला की टीम यातायात चैकिंग और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से गश्त पर थी। इसी दौरान पुख्ता सूचना के आधार पर जाल बिछाया और संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी गहन तलाशी ली तो उसके डैशबोर्ड से 915 ग्राम अफीम बरामद हुई।
बरामद मादक पदार्थ को लेकर जब गाड़ी में सवार लोगों से पूछताछ की गई, तो वे कोई भी वैध दस्तावेज या लाइसैंस पेश नहीं कर सके। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश ठाकुर (45) पुत्र देव सहाय, निवासी गांव भोग, डाकघर भोगड़ा, तहसील ठियोग, जिला शिमला व धर्मेंद्र हिमराल (33) पुत्र लायक राम, निवासी गांव बनूणा, डाकघर गढ़ेरी, तहसील सुन्नी, जिला शिमला के रूप में हुई। पुलिस थाना सुन्नी में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 18 और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने नशे की खेप के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है।