Solan: बघाट बैंक के दो और ऋण डिफाल्टर गिरफ्तार, 50-50 हजार जमा कर जेल जाने से बचे

Edited By Kuldeep, Updated: 27 Jul, 2026 05:15 PM

solan bank defaulter arrested

पुलिस ने बघाट बैंक के दो और ऋण डिफाल्टरों को गिरफ्तार किया है। दोनों बड़े ऋण डिफाल्टर हैं। करीब 13 से 14 वर्षों से ऋण का भुगतान नहीं कर रहे हैं।

सोलन (पाल): पुलिस ने बघाट बैंक के दो और ऋण डिफाल्टरों को गिरफ्तार किया है। दोनों बड़े ऋण डिफाल्टर हैं। करीब 13 से 14 वर्षों से ऋण का भुगतान नहीं कर रहे हैं। बैंक ने एक ऋण डिफाल्टर से करीब एक करोड़ रुपए व दूसरे ऋण डिफाल्टर से करीब 40 से 50 लाख रुपए के ऋण की रिकवरी करनी है। एआरसीएस सोलन ने पिछले दिनों बैंक के करीब 115 ऋण डिफाल्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी के वारंट जारी किए थे।

अब पुलिस ने इन ऋण डिफाल्टरों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है। अभी तक 15 ऋण डिफाल्टरों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सोमवार को गिरफ्तार किए गए ऋण डिफाल्टरों ने एआरसीएस की अदालत में 50-50 हजार रुपए नकद व एक ने 5 लाख और दूसरे ने दो लाख रुपए के चैक जमा किए हैं। इसके बाद उनके जारी हुए गिरफ्तारी के वारंट फिलहाल निलम्बित हो गए हैं।

यहां पर विदित रहे कि एआरसीएस सोलन ने करीब 10 दिन पूर्व करीब 115 ऋण डिफाल्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। यह ऋण डिफाल्टर जिला सोलन के अलावा पुलिस जिला बद्दी, सिरमौर, कांगड़ा, ऊना व शिमला जिला के भी हैं। अभी केवल सोलन पुलिस द्वारा ही गिरफ्तारी की जा रही है। अन्य जिला की पुलिस पर भी इनकी गिरफ्तारी का दबाव बढ़ता जा रहा है क्योंकि इस बार सरकार भी इस मामले का संज्ञान ले रही है। सरकार ने बैंक के रिवाइवल के लिए बैंक के निदेशक मंडल को निलम्बित कर तीन प्रशासक नियुक्त किए हैं।

जो बैंक के रिवाइवल के लिए बैंक की शेयर पूंजी को 22 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 47 करोड़ रुपए तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए शेयर होल्डर के साथ-साथ बैंक के खाताधारकों से भी सहयोग की अपील की गई है। इसके अलावा बैंक के एनपीए को कम करने के लिए अब ऋण डिफाल्टरों पर दबाव बनाया जा रहा है ताकि गिरफ्तारी के डर से ही वे ऋण को जमा करना शुरू कर दें।

एआरसीएस सोलन गिरीश नड्डा ने बताया कि सोलन पुलिस ने 2 ऋण डिफाल्टरों को गिरफ्तार कर उनकी अदालत में पेश किया। सभी मौके पर ऋण की कुछ राशि को जमा किया और शेष राशि का जल्द भुगतान करने का आश्वासन दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!