Solan: शराब में डालकर पी कीटनाशक दवाई, मौ#त

Edited By Kuldeep, Updated: 28 May, 2025 09:16 PM

solan alcohol person death

शहर के एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी सपरून सोलन में क्षेत्रीय अस्पताल से सूचना मिली कि गांव राहों से एक व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल लाए हैं।

सोलन (अमित): शहर के एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी सपरून सोलन में क्षेत्रीय अस्पताल से सूचना मिली कि गांव राहों से एक व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल लाए हैं। इस सूचना पर पुलिस चौकी सपरून की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो पाया कि यहां पर एक व्यक्ति को उपचार के लिए लाया गया है, उसकी पहचान पुलिस को हेमन्त शर्मा निवासी गांव राहों के तौर पर हुई। मौके पर उसके परिवार के सदस्य मौजूद थे।

जिन्होंने जांच के दौरान पुलिस को बताया कि हेमन्त शर्मा ने घर में रखी कीटनाशक दवाई का इस्तेमाल शराब में डाल कर किया है, जिसे सोलन से उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है। आईजीएमसी से इसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया। जहां से उपचार के बाद उसके परिजन उसे एमएमयू अस्पताल सुल्तानपुर ले आए। यहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!