अटल टनल के नॉर्थ और साऊथ पोर्टल में आधा फुट हिमपात, आवाजाही बंद

Edited By Vijay, Updated: 13 Mar, 2024 11:33 PM

snowfall in atal tunnel

अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ और साऊथ पोर्टल में आधा फुट से अधिक हिमपात हुआ है, जिससे अटल टनल वाहनों के लिए बंद हो गई है। मनाली-केलांग मार्ग बहाल होने से फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई थी।

मनाली (सोनू): अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ और साऊथ पोर्टल में आधा फुट से अधिक हिमपात हुआ है, जिससे अटल टनल वाहनों के लिए बंद हो गई है। मनाली-केलांग मार्ग बहाल होने से फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई थी। 2 सप्ताह बाद जिला मुख्यालय केलांग में बुधवार को रोजमर्रा का सामान भी पहुंचा लेकिन घाटी में एक बार फिर हिमपात का क्रम शुरू होने से घाटी के लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। कोकसर से गोंदला तक बर्फ के फाहों के साथ बर्फीला तूफान भी चल रहा है, जिससे ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बुधवार को 2 दर्जन से अधिक वाहन केलांग की ओर से अटल टनल होते हुए मनाली पहुंचे जबकि दोपहर बाद मनाली से भी डेढ़ दर्जन वाहन केलांग रवाना हुए। फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही सुचारू रही लेकिन हिमापत का क्रम जारी रहने से फिर से आवाजाही प्रभावित हो गई है।

मयाड़ घाटी के करपट गांव के सचिन ने बताया कि हालांकि पीडब्ल्यूडी सड़क बहाली का काम कर रहा है लेकिन ऐसी ही गति रही तो घाटी के अंतिम गांव खंजर तक पहुंचने में एक महीना लग सकता है। उन्होंने प्रशासन व पीडब्ल्यूडी से आग्रह किया कि अतिरिक्त डोजर की व्यवस्था की जाए ताकि सड़क जल्द बहाल हो सके। उन्होंने बताया कि घाटी के एक दर्जन से अधिक लोगों का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। ये मरीज सड़क बहाल होते ही कुल्लू का रुख करेंगे। डीसी लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि सड़कों की बहाली का कार्य जारी है तथा लोगों से आग्रह है कि आपात स्थिति में ही फोर बाई फोर वाहनों में सफर करें।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!