लाहौल में गिरा हिमखंड, सड़क हुई बंद

Edited By prashant sharma, Updated: 25 Feb, 2021 01:22 PM

snowfall falls in lahaul road closed

तापमान में इजाफा होते ही हिमाचल के लाहौल-स्पीति जिले में हिमखंड गिरने का खतरा लगातार बढ़ा हुआ है। इसी कड़ी में जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के शोर में बुधवार रात को हिमखंड गिरा है।

लाहौल : तापमान में इजाफा होते ही हिमाचल के लाहौल-स्पीति जिले में हिमखंड गिरने का खतरा लगातार बढ़ा हुआ है। इसी कड़ी में जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के शोर में बुधवार रात को हिमखंड गिरा है। जिससे संसारी-किलाड़-तिंदी-तांदी सड़क बाधित हो गई है। हिमखंड गिरने से किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही बीआरओ आरसीसी  की टीम हिमखंड से बाधित हुई सड़क को बहाल करने में जुट गई है। दो दिन पहले भी लाहौल के उदयपुर में भी दो जगह पर हिमखंड गिरे थे। जिससे  सड़कें बाधित हो गई थीं। इन सड़कों को लोक निर्माण विभाग द्वारा बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार तक बारिश मौसम व बर्फबारी की चेतावनी दी है। ऐसे में जिला प्रशासन ने पर्यटकों व लोगों से ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर न जाने की अपील की है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!