जब घर के आंगन में घुस आया भयानक सांप, पालतू कुतिया ने ऐसे बचाई मालिक की जान

Edited By Vijay, Updated: 30 May, 2024 10:43 AM

snake and dog

कुत्ता इंसान का सबसे वफादार पालतू जानवर माना जाता है। वह अपनी जान की बाजी लगाकर अपने मालिक की रक्षा करता है। इसे साबित करके दिखाया है सिरमौर जिला के मोगीनंद के रहने वाले राजेंद्र ठाकुर की पालतू कुतिया शेरी ने।

नाहन (चंद्र): कुत्ता इंसान का सबसे वफादार पालतू जानवर माना जाता है। वह अपनी जान की बाजी लगाकर अपने मालिक की रक्षा करता है। इसे साबित करके दिखाया है सिरमौर जिला के मोगीनंद के रहने वाले राजेंद्र ठाकुर की पालतू कुतिया शेरी ने। दरअसल गत रात्रि 1 बजे के करीब राजेंद्र ठाकुर के घर के आंगन में एक खतरनाक सांप घुस आया। जैसे ही सांप अंदर आने लगा तो वहां पर शेरी और उसके बच्चे ने भौंक-भौंक कर उसे रोक दिया और वहां से भगा दिया। कुतिया के जोर-जोर से भौंकने पर राजेंद्र का बेटा बाहर आया तो देखा कि आंगन में एक बहुत बड़ा सांप था, जिसे देखकर उसके होश फाक्ता हो गए। इस दौरान जहां शेरी ने अपनी वफादारी दिखाई, वहीं अपने बच्चे और अपने मालिक की भी सुरक्षा की।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!