पुलिस को नाके पर मिली सफलता, चरस की खेप के साथ दबोचा तस्कर

Edited By Vijay, Updated: 24 Jul, 2021 05:56 PM

smuggler arrested with hashish

पुलिस ने हरिपुरधार के समीप एक तस्कर को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 670 ग्राम चरस बरामद की गई है। डीएसपी संगड़ाह का कार्यभार देख रहे एसडीपीओ राजगढ़ भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

संगड़ाह (ब्यूरो): पुलिस ने हरिपुरधार के समीप एक तस्कर को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 670 ग्राम चरस बरामद की गई है। डीएसपी संगड़ाह का कार्यभार देख रहे एसडीपीओ राजगढ़ भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एएसआई गोविंद राम के नेतृत्व में पुलिस टीम गत रात्रि नाके पर तैनात थी। इस दौरान हरिपुरधार-चौपाल मार्ग पर कुपवी तहसील के बोरा गांव के निक्का राम (52) पैदल जा रहा था जब पुलिस ने उसे शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से उक्त मात्रा में चरस बरामद हुई।

बता दें कि इससे पहले फरवरी माह में हरिपुरधार के समीप 828 ग्राम तथा मार्च माह में 2 किलो 518 ग्राम व 661 ग्राम चरस बरामद की गई थी। मई माह में भी हरिपुरधार के समीप एक व्यक्ति को अफीम व डोडे के साथ गिरफ्तार किया गया था, वहीं गत्ताधार में एक दुकान से 104 ग्राम चरस बरामद की गई थी। सूत्रों के अनुसार कुछ लोग सड़क पर ही उक्त अवैध धंधे को अंजाम देते हैं, वहीं कुछ होटल, ढाबों व विशेष दुकानों से संपर्क में रहते हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!