नशे की खेप लेकर बस में सवार था तस्कर, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 21 Feb, 2020 08:08 PM

smuggler arrested with hashish

भटियात क्षेत्र के थाना चुवाड़ी के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी बकलोह के पुलिस दल ने शुक्रवार दोपहर नाकाबंदी के दौरान निगम की बस से सवार एक व्यक्ति से 742 ग्राम चरस पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उक्त आरोपी को हिरासत में लेकर व चरस को कब्जे में...

तुनुहट्टी (ब्यूरो): भटियात क्षेत्र के थाना चुवाड़ी के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी बकलोह के पुलिस दल ने शुक्रवार दोपहर नाकाबंदी के दौरान निगम की बस से सवार एक व्यक्ति से 742 ग्राम चरस पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उक्त आरोपी को हिरासत में लेकर व चरस को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर जब बकलोह चौकी का पुलिस दल पठानकोट-चम्बा नैशनल हाईवे पर दुंडियारा बंगला के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच प्रक्रिया को अंजाम दे रहा था। इस दौरान लंगेरा से शिमला की ओर जा रही निगम की एक बस (एचपी 38सी-9974) को जांच के लिए रोका गया।

पुलिस दल ने जब बस में बैठे एक व्यक्ति के बैग की शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके बैग में 742 ग्राम चरस बरामद हुई, जिस पर पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहुचान रमन कुमार (40) पुत्र मुलख राज निवासी हाऊस नंबर-1488/12 गवाल मंडी रोड अमृतसर के रूप में की गई है। पुलिस न चरस को कब्जे में लेकर उक्त आरोपी के खिलाफ थाना चुवाड़ी में धारा 20 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!